हम जिएँ न जिएँ दोस्त
Featured story

हम जिएँ न जिएँ दोस्त

हम जिएँ न जिएँ दोस्त 
तुम जियो एक नौजवान की तरह, 
खेत में झूम रहे धान की तरह, 
मौत को मार रहे बान की तरह। 

हम जिएँ न जिएँ दोस्त 
तुम जियो अजेय इंसान की तरह 
मरण के इस रण में अमरण 
आकर्ण तनी 
कमान की तरह! 
-केदारनाथ अग्रवाल 
नरेश सक्सेना की चुनिंदा कविताएँ
कविता संग्रह

नरेश सक्सेना की चुनिंदा कविताएँ

नरेश सक्सेना की कविताओं की दुनिया में प्रवेश कीजिए—सादगी, संवेदना और गहरी दृष्टि से बुनी चुनिंदा कविताओं के साथ।

Amazon पर पुस्तक देखें